चेन्नई-पंजाब मैच (CSK vs PBKS Pitch Report)
आज कैसी होगी ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच, चेन्नई-पंजाब मैच (CSK vs PBKS Pitch Report)
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की मौज रही है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अच्छी बात यह है कि सीएसके और पंजाब दोनों ही मौजूदा टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं तो इनकी बल्लेबाजी में गहराई को देखते हुए ब्रेबोर्न स्टेडियम पर आज रन की बारिश हो सकती है। मौजूदा आईपीएल में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है। यहां ओस भी जमकर बरसी देखी गई है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना जरूर पसंद करेगी। मुकाबला शाम में होना है तो फैंस गेंद को बाउंड्री से बाहर ज्यादा जाते हुए देखेंगे।
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Forecast)
चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला शाम में खेला जाना है, जहां खिलाड़ियों को तपन से राहत महसूस होगी। शाम के समय में मुंबई का मौसम थोड़ा ठंडा पड़ता है। मुंबई में आज बादल एकदम साफ है और बारिश का जरा भी अंदेशा नहीं है तो फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां का सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेलसियस रहेगा। शाम के समय यह गिरकर 28 डिग्री तक पहुंचेगा। हवा 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जाएगी। मौसम में नमी 79 प्रतिशत तक रहेगी।
Comments
Post a Comment